फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय रैगिंग मामले की यूजीसी में शिकायत

विज्ञापन
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के समक्ष रेगिंग के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रोष जताते व? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
श्रीकृष्ण राजकीय आयुष विश्वविद्यालय में रैगिंग पीड़ित विद्यार्थियों ने यूजीसी को भी शिकायत भेजी है। इधर आरोपी सीनियर छात्र भी इस मामले में आगे आए। इन्होंने कहा कि यह विवाद रैगिंग का नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर छात्राओं को कमेंट भेजने का है। सोमवार को उक्त मामले को लेकर प्रथम वर्ष के कई विद्यार्थी कुलपति से मिल। इन्होंने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग भी की है। बता दें कि रैगिंग पीड़ित विद्यार्थियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें शिकायत वापिस लेने के लिये धमकियां मिल रही हैं। सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन के समक्ष इन्होंने दुबारा यह बात रखी कि उनके ऊपर हमला हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं द्वितीय वर्ष के जिन छात्रों के खिलाफ प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने रैगिंग की शिकायत की थी,इनका कहना है कि एक साल बाद कोई रैगिंग कैसे हो सकती है। इन्होंने यह भी बताया कि कुछ जूनियर छात्र दो छात्राओं को सोशल मीडिया मैसेज भेज रहे थे,इन छात्राओं ने अपने परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी भी दी थी,जिसके बाद यह विवाद हुआ। सीनियर विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी गलती इतनी थी कि उन्होंने अपने जूनियर साथियों को ऐसा करने से रोका था।
वहीं छुट्टी से लौटे श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना का कहना है कि रैगिंग मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा और शिक्षण केंद्र का माहौल खराब करेगा,उसके खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रसासन सख्त एक्शन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें