फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा का आढ़ती लापता, पुलिस व परिजन जुटे खोज में

Sat, 18 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/रादाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा मंडी का एक आढ़ती शुक्रवार को गांव नाचरौन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। आवर्धन नहर में नाचरौन पुल के पास से लाडवा मंडी के आढ़ती कृष्ण कुमार उर्फ बिटटू (47) का मोबाइल, चप्पल व बाइक बरामद हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आढ़ती कृष्ण कुमार नहर में लापता हो गया है। लापता आढ़ती के मोबाइल से आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने जठलाना पुलिस को शिकायत दी है। देर शाम को परिजन व पुलिस आवर्धन नहर में लापता आढ़ती को खोजने में लगे हुए थे। इससे पहलें आढ़ती कृष्ण कुमार के लापता होने का मामला लाडवा पुलिस ने दर्ज किया था। 
विज्ञापन


थाना जठलाना के एएसआई रामकुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आढ़ती कृष्ण कुमार की बाइक, मोबाइल व चप्पल नहर की पटरी पर पड़े हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच की और लापता आढ़ती के परिजनों को मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार लाडवा मंडी में आढत व फाइनेस का काम करता है, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा है। लाडवा मंडी में  जीवनदास, सुंदरदास के नाम से उनकी पारिवारिक दुकान है। वहीं आवर्धन नहर में लापता आढ़ती मुकंदलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल गणेश दत्त मिगलानी के दामाद हैं। 
उधर थाना जठलाना प्रभारी मेहरसिंह ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। लापता आढ़ती को नहर में खोजा जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें