कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने पिपली बस अड्डे के पास एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। जांच करने पर पिस्टल से एक कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी अंकुश कुमार उर्फ राहुल पिपली बस अड्डे के पास किसी के इंतजार में खड़ा था। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपली बस अड्डे के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। वह किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी तो टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। शक होने पर टीम ने उसे तुरंत काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।