फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पवन कुमार वासी मसाना कॉलोनी थारेसर के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में जग्गु वासी मसाना कॉलोनी ने कहा कि पवन उसका छोटा बेटा था। शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर जाम लगा होने के कारण पवन काम से घर नहीं लौटा था। सुबह जाम खुलने के बाद वह उसकी तलाश में गए तो मन्नत हवेली से 100 मीटर की दूरी शाहाबाद की तरफ से नेशनल हाईवे पर उसके बेटे का शव पड़ा था। आसपास पूछताछ से पता चला कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें