फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक ने नहर में डूब रहे तीन बच्चों को बचाया, गोताखोर ने निकाली साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिरसा-नरवाना भाखड़ा ब्रांच नहर में नहाने गए शिव कॉलोनी के 10 वर्षीय दो बच्चे तेज बहाव के साथ बहने लगे, जिनका शोर सुनकर तीसरा बच्चा भी अपनी साइकिल के साथ नहर में गिर गया। शोर-सुनकर पास में बकरी चरा रहे युवक विनोद ने साहस दिखाते हुए तुरंत नहर में छलांग लगाई और तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान बच्चों की साइकिल नहर में बह गई। विनोद ने बच्चों को समझाकर घर भेज दिया और साइकिल न मिलने की बात कही। बाद में बच्चों के परिजनों ने गोताखोर प्रगट सिंह से संपर्क किया। साइकिल बच्चे की बहन की थी जिस पर वह स्कूल जाती है, जोकि उसके पिता ने मजदूरी करके पैसे जोड़कर खरीदी थी। प्रगट सिंह और उनकी टीम ने अगले दिन नहर से साइकिल को तलाश कर सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें