फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होटल के कमरे में युवक ने लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमच रोड स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जिंजरपुरा निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रवीन ने वीरवार रात आठ बजे होटल में कमरा नंबर 109 बुक किया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने कई बार आवाज दी लेकिन कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रवीन फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने बताया कि प्रवीन एनआईटी मार्केट में सैलून चलाता था। वह रोजाना की तरह गुरुवार को सैलून के लिए निकला था लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह किसी दोस्त के पास गया होगा। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन्हें प्रवीन की आत्महत्या की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक प्रवीन का किसी से कोई विवाद या लेन-देन नहीं था। हालांकि कुछ समय पहले प्रवीन का अपने जीजा के साथ एक झगड़ा जरूर हुआ था। परिजनों का कहना है कि उस झगड़े का प्रवीन की मौत से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि प्रवीन अपनी दोस्त को देर रात तक व्हाट्सएप कॉल व मैसेज करता रहा। कोई जवाब न मिलने पर प्रवीन ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। जांच अधिकारी एसआई रामपाल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के फोन को कब्जे में लेकर साइबर एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेज दिया गया है व मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें