कुरुक्षेत्र। गोलपुरा गांव में 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के बीच फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान यशपाल के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई प्रवीन ने बताया कि वह माता-पिता से अलग अपनी पत्नी के साथ रहता था। जिस समय यशपाल ने फंदा लगाया उस समय उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सुबह उसके पड़ोसियों ने यशपाल के बारे में जानकारी दी। शाहाबाद थाना से एसआई मनोज कुमार ने बताया कि शव पर कहीं भी किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ जांच शुरू कर दी है। संवाद