फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांप के काटने से तीन वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप ने पिता पुत्र को डस लिया जिससे तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और पिता का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों एक साथ सो रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक बच्चे की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले लाल बगीचा के रहने वाले कबीर के रूप में हुई है, जो हाल में लुखी गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार की रात कबीर अपने पिता राजेश कुमार के साथ सो रहा था। इस दौरान देर रात उनको घर में घुसे करीब चार फुट लंबे कॉमन करैत सांप ने डस लिया। सुबह दोनों नहीं उठे तो परिजनों ने उनको उठाने की कोशिश की, मगर दोनों बेसुध पड़े थे। दोनों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने कबीर को मृत घोषित किया। यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने कमरे में सांप को तलाश किया। झांसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें