फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी की जानकारी जुटाने पहुंची रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी असिस्टेंट कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में धर्मनगरी के विभिन्न स्थानों की जानकारी जुटाने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचीं। राजीव कुमार के नेतृत्व में प्लाटून के सदस्यों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल से मुलाकात कर कुरुक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति व जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों के बारे में चर्चा की। इस दौरान जिले की कानून व सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले यह टीम बुधवार को लाडवा में हुई राहगीरी में भी शामिल हुई थी।
विज्ञापन

वीरवार को टीम ने पिहोवा का मुआयना किया और क्षेत्र का भ्रमण कर भौगोलिक व सामाजिक स्थिति की जानकारी ली। यहां टीम ने पुलिस उप-अधीक्षक गुरमेल सिंह से मुलाकात की। इसके बाद थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार व थाना सदर प्रभारी बलबीर दत्त की पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। राजीव कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के निर्देशानुसार 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स की एक टीम कुरुक्षेत्र एरिया में पहुंची है। यहां पर एक सप्ताह तक टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में जाकर कुछ जानकारी जुटाई जाएगी। टीम क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं की कारणों सहित जानकारी एकत्रित करेगी ताकि भविष्य में किसी भी समस्या के आने पर समय रहते निवारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें