कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद जहां दो दिन से मौसम खुला है तो दिन भर धूप भी खिली रहने लगी है, लेकिन अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से धान का उठान उम्मीद अनुसार नहीं हो पा रहा है। जिला भर की मंडियों में दो लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान उठान की इंतजार में है। किसानों व आढ़तियों की माने तो मौसम खुलने के बावजूद भी प्रशासन उठान में उम्मीद अनुसार तेजी नहीं ला पाया है। ऐसे में फिर मौसम ने करवट ली तो नुकसान की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।
बता दें कि बुधवार तक जिला भर की मंडियों व खरीद केंद्रों से आठ लाख 39 हजार 120 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से फूड एंड सप्लाई ने छह लाख 25 हजार 985 एमटी और हैफेड ने दो लाख 13 हजार 135 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। अब तक 117018 किसानों की धान की फसल की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा 90974 किसानों और हैफेड द्वारा 26044 किसानों की धान की फसल खरीदी गई है।
यह है मंडियों व खरीद केंद्रों की स्थिति
अमीन मंडी में 1456 एमटी, अजराना कलां मंडी में 3644 एमटी, बाबैन मंडी में 58579 एमटी, भौर सैयदां मंडी में 2795 एमटी, चढुनी जाटान में 3798 एमटी, गुमथला गढु में 18625 एमटी, इस्माईलाबाद में 86759 एमटी, झांसा में 21502 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 174188 एमटी, लाडवा मंडी में 107222 एमटी, लुखी मंडी में 816 एमटी, मलिकपुर मंडी में 2542 एमटी, नलवी मंडी में 3390 एमटी, पिपली मंडी में 60708 एमटी, पिहोवा मंडी में 137943 एमटी, शाहबाद मंडी में 128724 एमटी, ठोल मंडी में 22832 एमटी, थाना मंडी में 3597 एमटी धान की फसल खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है।