फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वाराणसी तीर्थ दर्शन के लिए 15 को होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर से चार दिवसीय नि:शुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस विशेष ट्रेन को झंडी दिखा रवाना करेंगे। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। उपायुक्त विश्राम मीणा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थी यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ 60 वर्ष या अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इच्छुक श्रद्धालु पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद 10 दिसंबर तक आवेदन पत्र जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें