कुरुक्षेत्र। धनौरा जाटान मार्ग पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही स्पेशल इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी। यह ग्रामीणों की मांग पर विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण पंवार के निर्देश पर होगा।
ग्रामीणों ने लाडवा से चंडीगढ़ जाने वाली बस को धनौरा जाटान से निकालने की मांग की थी। उनका तर्क था कि कैंसर पीड़ित लोगों और विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी होती है। डिपो महाप्रबंधक समिंद्र सिंह ने इसे संभव नहीं बताया। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने में देरी होती। मंत्री कृष्ण पंवार ने समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को धनौरा जाटान मार्ग पर विद्यार्थियों के लिए स्पेशल इलेक्ट्रिक बस चलाने के निर्देश दिए। इस बस सेवा से विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया है।