फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा में आज लगेगा समाधान शिविर, लोगों की सुनी जाएंगी जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। एसडीएम कार्यालय में सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


समाधान शिविर के बाद उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सब ट्रेजरी कार्यालय का भी अवलोकन किया जाएगा। दोपहर तीन से पांच बजे तक इस्माईलाबाद की सब तहसील का निरीक्षण किया जाएगा।

उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। साथ ही पिछले समाधान शिविरों की शिकायतों की कार्रवाई रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें