फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक सैनिक अपनी जवानी देश को करता है समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
जब भी देश पर संकट आता है सैनिक सबसे पहले याद किए जाते हैं, चाहे युद्ध हो या प्राकृतिक आपदा। लेकिन जैसे ही संकट टलता है, वहीं से सैनिक समाज और सरकार की नजरों से ओझल हो जाते हैं। वेटर्न एयर वॉरियर्स एसोसिएशन हरियाणा की पीड़ा भी इसी अनदेखी को लेकर है।
विज्ञापन

एक सैनिक अपनी जवानी देश को समर्पित करता है, अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों का संचालन करता है, दुश्मन देश में सटीक ऑपरेशन को अंजाम देता है। लेकिन रिटायरमेंट के बाद उसे केवल मामूली नौकरियों की उम्मीद ही दी जाती है। वह भी हर किसी को नहीं मिलती। सरकार को चाहिए कि पूर्व सैनिकों को स्थानीय शासन, निकायों, विधानसभा और लोकसभा में उचित प्रतिनिधित्व दें ताकि वे अपने जैसे सैनिकों की आवाज बन सकें। साथ ही प्लॉट खरीदने पर स्टांप ड्यूटी से छूट और एचएसवीपी की प्लॉट स्कीमों में ऑक्शन के बजाय कलेक्टर रेट पर आवंटन जैसी सुविधाएं दी जानी चाहिए। राजनीतिक नियुक्तियों और सरकारी योजनाओं में भी सैनिकों को प्राथमिकता दी जाए। अगर देश सच में अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहता है, तो ये बातें सिर्फ भाषणों तक नहीं, नीतियों में दिखनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रस्तुती : पवन सैनी, अध्यक्ष वेटर्न एयर वॉरियर्स एसोसिएशन हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें