फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महान भारतीय महिलाओं पर प्रश्नोत्तरी आयोजित चार टीमों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती के तत्वावधान में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत गीता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महान भारतीय महिलाओं के जीवन, उपलब्धियों और योगदान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, विज्ञान, साहित्य, खेल और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देकर प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं से रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए।
छात्राओं ने आत्मविश्वास, टीम भावना और तत्परता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समन्वय सुनीना डांखेर ने किया। प्रधानाचार्य सुमन बाला बत्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि महान महिलाओं का जीवन छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें