फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद के लैंडमार्क चौक पर 22 लाख रुपये से लगेगा पंपिंग सिस्टम

विज्ञापन
शाहाबाद। पंपिंग सिस्टम को लेकर नगरपलिका के अधिकारयों से बातचीत करते सुभाष कलसाना l  स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। लैंडमार्क चौक पर पुरानी जलभराव की समस्या अब समाप्त होगी। यहां करीब 22 लाख रुपये की लागत से इंटरमीडिएट पंपिंग सिस्टम (आईपीएस) स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना वार्ड नंबर 8, 10 और 11 के हजारों लोगों को बरसाती पानी की निकासी से राहत देगी।
विज्ञापन

कार्य शुरू करने से पहले शुक्रवार को सुभाष कलसाना, बंबूल सिंह मलिक और पार्षद ईशु सचदेवा ने निरीक्षण किया। कलसाना ने बताया कि पार्षद ईशु सचदेवा की मांग पर आईपीएस लगाने का निर्णय हुआ। तकनीकी सर्वे में परियोजना प्रभावी पाए जाने पर इसे स्वीकृति मिली। 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है और कार्य जल्द शुरू होगा। पंपिंग सिस्टम से बरसाती पानी तेजी से मुख्य ड्रेनेज लाइन में भेजा जाएगा, जिससे जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें