कुरुक्षेत्र। न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटारा कराने के लिए 12 दिसंबर को न्यायिक परिसर में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार लोक अदालत लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, फौजदारी, राजस्व और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। परिवादी अपने मामलों का समाधान स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से करा सकते हैं। संवाद