फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर देर शाम उस समय बड़ा हादसा बच गया जब अचानक ही चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार चालक गांव मथाना वासी युवक अंबाला की ओर किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था। पिपली से कुछ आगे निकला तो अचानक ही डस्टर गाड़ी में आग लगने का आभास हुआ। चालक ने तत्काल ही गाड़ी साइड में लगाई और कूद गया। देखते ही देखते आग बढ़ गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची तो कार चालक से हादसे की जानकारी भी ली। पिपली सदर एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि कार आग से पूरी तरह से जल गई और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें