फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्रिक सामान के शोरूम में भीषण आग सामान के साथ जली 17 लाख की नकदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शोरूम से जला हुआ सामान बाहर निकालते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। गांव बन रोड स्थित तरुण इलेक्ट्रिकल के शोरूम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, 17 लाख रुपये की नकदी और चार तोला सोना जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शोरूम संचालक तरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद की थी। उनके पिता बिशन लाल शोरूम में ही सो रहे थे। रात पौने 11 बजे धुएं से उनकी नींद खुली और उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बिशन लाल ने तुरंत परिजनों और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाया। तरुण कुमार के अनुसार, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि नए मकान के निर्माण के लिए 17 लाख रुपये की नकदी शोरूम में रखी थी। यह नकदी ठेकेदार को भुगतान करने के लिए थी। फ्रिज, एसी, टीवी सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। शोरूम से जला हुआ सामान बाहर निकालते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें