फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 15 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नंद कॉलोनी निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर उसे मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में थाना पिहोवा पुलिस ने उसके पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2011 को जसमेर सिंह निवासी असंध से हुई थी। विवाह के कुछ समय पश्चात ही उसका पति जसमेर सिंह, सास कुलवंत कौर और ससुर प्रीतम सिंह उसे मायके से 10 लाख रुपये या गाड़ी लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। पांच मार्च 2013 को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। उसने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर उसके परिजन आ गए और उसे घर ले गए। कुछ समय बाद उसके परिजन पंचायत लेकर उसके ससुराल पहुंचे। वहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से निकाल दिया। कहा कि हमने बेटे की दूसरी शादी कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित हरप्रीत कौर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें