फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधा किलो अफीम के साथ यूपी मूल का एक व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी राजकुमार निवासी कुंडरिया फैजुल्लापुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश को नौ दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी बरेली से कुरुक्षेत्र में अफीम सप्लाई करने आया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएनसी की टीम अनाज मंडी पिपली के सामने गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि राजकुमार अफीम बेचने के धंधा करता है। सूचना पर टीम ने पिपली चौक के पास उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने पिपली पुल के नीचे से एक व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से बरामद बैग से पुलिस को आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार करके नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें