क्षेत्र से नाबालिग लड़का व लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि थाना शाहबाद के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जसबीर पुत्र प्रेम लाल वासी वासी शाहबाद उसकी 16 वर्षीय बेटी को 31 दिसंबर को शादी करने की नियत बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए तलाश शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में थाना केयूके के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा सोनू पुत्र धन्नू राम 28 दिसंबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। उसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश कर ली, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।