फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, अज्ञात पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अधोया में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह (35) पुत्र हरदेव सिंह के रूप में हुई है, जो कि मेहनत मजदूरी का काम करता था। मृतक का एक आठ साल बेटा है, जो अपनी मां के साथ मायके गया हुआ है। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में बलदेव कौर वासी डेरा बीकानेरीया पिपली प्लाट अधोया ने बताया कि उसका बेटा मनजीत सिंह (35) मेहनत मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले उसके बेटे मनजीत सिंह की पत्नी बलजिंद्र कौर अपने आठ साल के बेटे को लेकर अपने मायके गई हुई थी, जिस कारण उसका बेटा उसके पास ही खाना खाता था। 20 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह खाना खाकर अपने घर सोने के लिए चला गया था। मंगलवार सुबह जब उसका बेटा मनजीत सिंह नाश्ता करने के लिए उसके पास नहीं आया तो उसे उसकी चिंता होने लगी। इसी दौरान उसकी पुत्रवधू बलजिंद्र कौर ने उसे फोन करके बताया कि वह काफी देर मनजीत को फोन कर रही है लेकिन मनजीत का फोन नहीं लग रहा है।
पुत्रवधू से बातचीत करने के बाद वह अपने बेटे से मिलने उसके घर पहुंची। घर पहुंचने पर उसने मेन गेट को अंदर से बंद पाया तथा उसे खुलाने के लिए मनजीत को आवाज दी, लेकिन मनजीत ने गेट नहीं खोला। आशंका के चलते उसने अपने अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया, जिसने दीवार कूदकर अंदर से गेट खोला दिया। अंदर पहुंचने उसने देखा कि जिस कमरे में मनजीत सोया था उस कमरे के बाहर काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ है तथा कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो फर्श पर मनजीत सिंह खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गला रेतकर की हत्या
शिकायतकर्ता के अनुसार किसी ने मनजीत सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी। मनजीत सिंह के गले पर काफी गहरा घाव था। उसकी हाथ व हथेलियों पर भी घाव के निशान थे। मनजीत का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था।
अवैध संबंध के शक में हत्या की आशंका
परिजनों ने अवैध संबंध के शक में हत्या की आशंका जताई है। मनजीत सिंह की मां बलदेव कौर के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी पुत्रवधू ने मनजीत सिंह के किसी अन्य स्त्री के साथ अवैध संबंध की बात बताई थी। परिजनों को आशंका है कि अवैध संबंध के चलते ही किसी ने गला रेतकर मनजीत सिंह की हत्या की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 452 व 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को होगा पोस्टमार्टम
गांव कराह साहिब चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने बताया कि तेजधार हथियार से गला रेतकर मनजीत की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस को मौके से वारदात में इस्तेमाल कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही हत्या में इस्तेमाल हथियार की जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें