फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर परिषद की ओर से केशव पार्क में लगेगा साझा स्वदेशी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में 17 से 19 अक्तूबर तक केशव पार्क में लगने वाले साझा स्वदेशी मेले के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि केशव पार्क में कहां-कहां फूड स्टॉल लगेंगे, झूले, मुख्य अतिथियों के लिए मंच, हाथ से निर्मित वस्तुएं बेचने के लिए स्टॉलें, पीने के पानी की व्यवस्था और वेंडर्स कहां-कहां खड़े होंगे इसकी रुपरेखा तैयार की गई है।
इसके लिए बकायदा एक नक्शा भी तैयार किया गया है। इसके लिए अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। नगर परिषद की ओर से पहली बार इस तरह से मेले का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाओ अभियान को सफल बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। केशव पार्क में लगने वाले इस साझा स्वदेशी मेले में संगीतकार भी आएंगे जो लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले व लोगों को कई आकर्षक वस्तुएं खरीदने और देखने को मिलेंगी।
मेले में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की ओर से बताया जाएगा कि कैसे एक छोटे स्तर से बड़े स्तर तक अपना व्यवसाय पहुंचाया और दूसरे लोगों को भी रोजगार देकर उनके लिए भी आय के साधन सृजित किए हैं। समूह की ओर से जो उत्पाद तैयार किए जाते हैं, वह कम दाम में और लंबे समय तक प्रयोग में लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें