फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दादा खेड़े को समर्पित हवन कर दिया विशाल भंडारा लगाया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रोफेसर कॉलोनी में दादा खेड़े परिसर में भंडारे के दौरान सेवा करते श्रद्धालु। स्वय
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रोफेसर कॉलोनी में दादा खेड़े को समर्पित विशाल हवन और भंडारा आयोजित हुआ। मदन लाल की अध्यक्षता में कॉलोनी वासियों ने सेवाकार्य किया। हवन में रवि शर्मा, गोलू शर्मा, अक्षय शर्मा, श्याम सुंदर, चंद्रशेखर और राजपाल ने पूर्णाहुति डाली। सुनील, सतीश, शिवम शर्मा, मोहनलाल शर्मा और कुलदीप भारद्वाज भी इसमें शामिल रहे। मदनलाल शर्मा के अनुसार, खेड़ा पर भंडारा लगने से अच्छी बारिश, पशुधन विकास और खेती होती है। शहरवासी इच्छानुसार सामग्री व दान देते हैं, जिससे प्रसाद बनता है। भंडारे के बाद तीन दिन तक हवन सामग्री से आहुति दी जाएगी। इससे घरों में नकारात्मकता समाप्त होकर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नगर खेड़े को गांव का राजा और कृषि/पशुधन का देवता माना जाता है। उनकी कृपा के बिना कोई शुभ कार्य संपन्न नहीं होता। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें