फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी से पाकिस्तान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पाकिस्तान के लिए जत्थे को रवाना करते एचएसजीएमसी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा खालसा साजना दिवस पर वीरवार को पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए एक जत्था रवाना किया गया।गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से जत्थे को कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा, सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बीबी जसबीर कौर मसाना, जिला परिषद की चेयरपर्सन कमलजीत कौर, सुखजिंदर सिंह मसाना ने अरदास के बाद रवाना किया।
झीडा ने जत्थे को पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए भेजने की अनुमति देने के लिए हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार का आभार जताया। सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी और हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जत्था 10 अप्रैल को बागा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा और 19 अप्रैल को वापिस आएगा। उन्होंने बताया कि यह जत्था ननकाना साहिब, पंजा साहिब, रोड़ी साहिब, करतारपुर साहिब के दर्शन करेगा।
विज्ञापन

सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने सिख पंथ के पाकिस्तान में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करने के पाकिस्तान जाने की अनुमति देकर सिख पंथ की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया है। यात्रा विभाग के प्रभारी हरकीरत सिंह ने बताया पाकिस्तान यात्रा के 275 पासपोर्ट भेजे गए थे, जिनमें से 255 पासपोर्ट पर वीजा लगा है। बहादुर सिंह इस जत्थे की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा पीए, धर्म प्रचार के उप सचिव अमरिंदर सिंह, फ्लाइंग इंचार्ज जज सिंह, आई टी और यात्रा विभाग के प्रभारी हरकीरत सिंह, सुपरवाइजर हरविंदर सिंह गढ़ी, जसबीर सिंह बड़ेच, मैनेजर हरमीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें