फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्रोहा धाम यात्रा के लिए 250 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला से अग्रोहा धाम यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना हुए। लगभग 250 यात्रियों का यह जत्था महाराजा अग्रसेन की कर्मस्थली पहुंचा। वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य समाज के लोगों को अग्रवालों की शक्तिपीठ अग्रोहा धाम के दर्शन कराना है। यात्रियों ने भगवान अग्रसेन महाराज मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और सरस्वती मंदिर सहित कई तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। उन्होंने शक्ति सरोवर में स्नान किया और बच्चों ने झूलों तथा नौकायन का आनंद लिया। इस यात्रा में नवकेतन गोयल, गौरव मित्तल, मोनिका और पूजा सिंगला सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें