फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर खेड़ा की निकाली भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं में बना रहा उत्साह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यअति​थि समाजसेवी सुभाष पाली का स्वागत करते खेड़ा कमेटी के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शांति नगर गली नंबर छह स्थित नगर खेड़ा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह पहला मौका था जब नगर खेड़ा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। समाजसेवी सुभाष पाली परिवार सहित इस मौके पर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दादा खेड़ा की पवन ज्योत प्रज्वलित की शोभायात्रा को रवाना किया। नगर खेड़ा कमेटी व कॉलोनीवासियों की ओर स्वागत किया और मुख्यातिथि को पटका पहनाकर और दादा खेड़ा की शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा पूरी कॉलोनी में निकाली गई, जिसका लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। प्रधान लखन ने बताया कि इस वार्षिक उत्सव के चलते 19 जुलाई को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा जबकि इससे एक दिन पहले कीर्तन होगा। इस दौरान कमेटी प्रधान लखन, महासचिव रामेश्वर शर्मा, उपप्रधान गुलशन, कोषाध्यक्ष अशोक शाह, मुख्य सलाहकार मेहर चंद धीमान, सचिव नीरज, सह सचिव अनिल व सुरेश कुमार के अलावा साहिल, कौशल्या छाबड़ा व खेड़ा पुजारी कुलदीप मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें