फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा पातशाही छठी से आज सजेगा महान नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पातशाही छठी साहिब से महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा। नगर कीर्तन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में संगत पहुंचकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा साहिब में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व समागम के पांचवें दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब की दूसरी लड़ी की समाप्ति हुई, इसके बाद अरदास के साथ तीसरी एवं अंतिम लड़ी का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर सरबत के भले की अरदास की।
समागम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, बीबी जसबीर कौर मसाना, इंद्रजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह तथा सुखजिंदर सिंह मसाना सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने हाजिरी भरी। धर्म प्रचार विभाग के उपसचिव अमरिंदर सिंह, फ्लाइंग विभाग के कर्मचारी जज सिंह, मैनेजर हरमीत सिंह, सहायक सुपरवाइजर रघुवीर सिंह और सुखजिंदर सिंह सहित अन्य सेवादार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए लगातार गुरु का लंगर चल रहा है। संत महापुरुष बाबा अमरीक सिंह जी कार सेवा वालों की ओर से विभिन्न प्रकार के पकवानों की सेवा की जा रही है। इसके अलावा दिनभर संगत के लिए जलजीरा, नींबू पानी और शरबत की सेवा भी निरंतर जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें