फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त नारी से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण : प्रो सचदेवा

Sun, 03 May 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग और ललित कला विभाग के सहयोग से आयोजित कला उत्सव सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के कुलपति पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि सशक्त राष्ट्र निर्माण में सशक्त नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं ज्ञान, विज्ञान, खेल, कला और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाते हुए देश को सशक्त बना रही हैं।
उन्होंने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही महिलाओं की ताकत और योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों की प्रशंसा की। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कला उत्सव राष्ट्रीय प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक समावेशिता और सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में देशभर से 10 प्रमुख कलाकारों ने भाग लिया, जिनमें 60 प्रतिशत महिला कलाकार शामिल रहीं, जो विश्वविद्यालय की लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यशाला के क्यूरेटर डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि कला उत्सव प्राचीन परंपराओं को आधुनिक रचनात्मकता से जोड़ता है और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक पहचान व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और इस प्रकार के आयोजन छात्रों के शैक्षणिक व व्यावसायिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।कार्यशाला के दूसरे दिन कलाकारों ने विभिन्न तकनीकों और विचारों को प्रस्तुत करते हुए प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकृतियों का निर्माण किया। इस माैके पर प्रो. परमेश कुमार, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मोनिका, डॉ. राकेश बानी, डॉ. हरविंद्र सिंह लोंगोवाल, डॉ. सुशील कुमार सहित प्रतिभागी कलाकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें