फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीज महोत्सव में दिखी हरियाणवी परंपराओं की झलक

Mon, 28 Jul 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड में महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी परिवार) की ओर से रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों युवाओं और महिलाओं की ओर से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की विशेषता पारंपरिक कोथली की रस्म रही। वहीं हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगशाला अकादमी व महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक के बच्चों ने हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य किया, जबकि दबखेड़ी स्कूल के छात्रों ने पंजाबी गिद्दे से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में अशोक गर्ग, कपिल मित्तल, मुनीष मित्तल, विनोद गर्ग और उनकी पत्नियों नीलम गर्ग, पिंकी जैन, पायल मित्तल व शालू गर्ग ने नवविवाहित ललिता गुप्ता को सम्मानपूर्वक कोथली भेंट की। नरवाना से आए जादूगर सम्राट सूर्या उर्फ संजय गोयल ने अपनी जादू से सवको चकित कर दिया। प्रधान मुनीष मित्तल ने बताया कि इस वर्ष के तीज उत्सव में पारंपरिक खानपान जैसे खीर-पूड़े, गुलगुले, छोले-भटूरे, आलू-पूरी के साथ तीज मेला भी लगाया गया, जिसमें बैलून शूटिंग, रिंग गेम, मेहंदी, टैटू, तीज झूला और अन्य आकर्षण मौजूद रहे। समारोह में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता, समाजसेवी विपिन जिंदल, डॉ. रामनिवास गर्ग, स्वाति गुप्ता, डॉ. सुभाष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें