फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रादौर बिजली निगम के फोरमैन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
लाडवा।मृतक अशोक कुमार।
विज्ञापन
लाडवा। रादौर बिजली निगम में कार्यरत फोरमैन अशोक कुमार ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। मृतक 37 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ दीपू कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी पत्नी नीलम ने उन्हें कमरे में बंद पाया। दरवाजा तोड़ने पर अशोक पंखे से लटके मिले। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नीलम ने पुलिस को बताया कि अशोक ने छह माह पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। वह अक्सर मरने की बातें करते थे। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। अशोक अपने पीछे पत्नी नीलम और बेटे दर्पण को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें