फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीरी पीरी संस्था के कर्मचारियों ने लगाई छबील

विज्ञापन
शाहाबाद।नेशनल हाईवे पर लंगर की सेवा करते हुए मीरी पीरी संस्था के कर्मचारी।स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। सिख धर्म के प्रथम शहीद और पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी गुरुपर्व पर मीरी पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के कर्मचारियों द्वारा छबील का आयोजन किया गया। यह छबील अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगाई गई, जिसमें राहगीरों को शीतल मीठा जल, सूखे छोले और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा की शुरुआत गुरदेव सिंह ने सरबत के भले की अरदास के साथ की। इस पवित्र अवसर पर संस्था के कर्मचारियों ने गुरु साहिब की बलिदानी परंपरा और उनके महान त्याग को स्मरण करते हुए समाज सेवा की भावना से यह आयोजन किया। गर्मी के मौसम में यह छबील एवं प्रशाद राहगीरों के लिए राहत का माध्यम बनी और सिख धर्म की शिक्षाओं सेवा, सहनशीलता और मानवता के प्रति समर्पण का जीता-जागता उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें