फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में बहे वरुण को ढूंढ़ने के लिए पांच घंटे चलाया अभियान, नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वरूण की तलाश में नरवाना ब्रांच नहर में तलाश के बाद निकलता अंबाला का गोताखोर पप्पू। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में बहे बाहरी मोहल्ला के 13 वर्षीय वरुण का मंगलवार को भी पता नहीं चल सका। कुरुक्षेत्र के गोताखोर प्रगट सिंह टीम के साथ नहर में उतरे और उसकी तलाश की बाद में अंबाला के गोताखोर सुखविंद सिंह व पप्पू को भी बुलाया गया, जो पांच घंटे के करीब नहर में वरुण को खोजते रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा वरुण पिछले करीब 20 दिनों से ही ट्यूशन पढ़ने जाने लगा था। सोमवार को वह ट्यूशन के बजाय तीन अन्य दोस्तों के साथ दबखेड़ी गांव के पास नरवाना ब्रांच नहर पर पहुंच गया, जहां नहाते समय वह गहरे पानी में बह गया था। परिजन रात भर नहर पर बुढेड़ा हैड तक पहरा देते रहे। सुबह होते ही गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और परिजन भी मायूसी के साथ पूरे दिन वरुण के इंतजार में नहर पर टकटकी लगाए रहे।

दो बजे दुकान पर खाना देकर गया वरुण : रामबीर
झांसा रोड पर प्लाईवुड की दुकान चलाने वाले रामबीर का कहना था कि उसका भतीजा वरुण स्कूल से सीधे घर पहुंचता था और दोपहर के दुकान पर उसके लिए खाना लेकर आता था। सोमवार को दो बजे के करीब वह खाना देकर गया था। वरुण भाइयों में छोटा है।
विज्ञापन


भाई को तैरना तक नहीं आता : तरुण
बड़े भाई तरुण का कहना था कि वरुण को तैरना तक नहीं आता था। वह कभी नहर के आसपास भी नहीं गया लेकिन सोमवार को कैसे नहाने पहुंच गया वे समझ नहीं पाए हैं। उसने कभी ट्यूशन भी नहीं छोड़ी थी। सर्च ऑपरेशन में वह मिल नहीं पाया है और पूरा परिवार चिंता में डूबा है। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

रो रहे बच्चों ने दी थी सूचना : प्रगट सिंह
गोताखोर प्रगट सिंह का कहना था कि गत दिवस नहर किनारे बैठे तीन बच्चे रो रहे थे। उन्होंने उनके गांव के एक व्यक्ति को बताया कि उनका दोस्त रस्सी टूट जाने के चलते नहर में बह गया है। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे लेकिन वरुण का पता नहीं चल पाया।



नहर में दो बाइक और एक टेंपो भी पड़ा मिला : सुखविंद्र
अंबाला से पहुंचे गोताखोर सुखविंद्र सिंह का कहना था कि नहर में झाड़ियां हैं और सर्च ऑपरेशन चलाना खतरे से खाली नहीं है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान दो बार चलाया लेकिन वरुण का पता नहीं चल पाया। इस दौरान नहर में दो बाइक व एक टेंपो जरूर पड़ा मिला है, जो फिलहाल नहर में ही है।

कुरुक्षेत्र। वरूण की तलाश में नरवाना ब्रांच नहर में तलाश के बाद निकलता अंबाला का गोताखोर पप्पू।- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। वरूण की तलाश में नरवाना ब्रांच नहर में तलाश के बाद निकलता अंबाला का गोताखोर पप्पू।- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। वरूण की तलाश में नरवाना ब्रांच नहर में तलाश के बाद निकलता अंबाला का गोताखोर पप्पू।- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। वरूण की तलाश में नरवाना ब्रांच नहर में तलाश के बाद निकलता अंबाला का गोताखोर पप्पू।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें