फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीमा क्लेम के लालच में रची ट्रक चोरी की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थाना बुटाना में दर्ज ट्रक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला। बीमा क्लेम के लालच में ट्रक चोरी की झूठी शिकायत की थी। दो आरोपी बलबीर सिंह निवासी गांधी नगर वार्ड नंबर 08 थानेसर कुरुक्षेत्र और अमरजीत सिंह निवासी ज्योति नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक राजपाल सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह निवासी गांधी नगर वार्ड-8 थानेसर कुरुक्षेत्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि छह मई को चोर जीटी रोड पर समाना बाहु गांव के पास स्थित एक ढाबे से उसका ट्रक नंबर HR65A8541 चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बुटाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना टीम इंचार्ज उप निरीक्षक सचिन कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान सामने आया कि ट्रक चोरी नहीं हुआ था बल्कि शिकायतकर्ता बलबीर और उसके साथी अमरजीत ने स्वयं ही ट्रक को बेच दिया था, इसके बाद बीमा क्लेम प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस में ट्रक चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलबीर व उसके साथी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से मामले में व्यापक पूछताछ के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें