फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: द्रोणाचार्य स्टेडियम में आज से लगेगा खिलाड़ियों का मेला, खेल महाकुंभ के लिए होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम में आज से ट्रायल होंगे, जिसके चलते खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। दो दिन होने वाले ट्रायल के पहले दिन 3 जुलाई को स्टेडियम में सुबह 10 बजे क्रिकेट का चयन, फेंसिंग का ट्रायल सुबह नौ बजे, जूड़ो का ट्रायल सुबह 8:30 बजे, कबड्डी का ट्रायल सुबह आठ बजे, नेटबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस का ट्रायल सुबह नौ बजे होगा। वहीं वेट लिफ्टिंग का ट्रायल धनोरा जाटान स्टेडियम में सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ट्रायल के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाड़ी अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचने के बाद भी पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लड़के व लड़कियों का आयोजन दो चरणों में करवाया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण की प्रतियोगिताएं 11 से 13 जुलाई और दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं 15 से 17 जुलाई तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए जिले की टीमों को चयन ट्रैक तीन व चार जुलाई को रखा गया है।
दूसरे दिन चार जुलाई को आरची का ट्रायल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सुबह नौ बजे, एथलेटिकस, बाक्सिंग, बाॅस्केटबाल का ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में सुबह नौ बजे, साइकिलंग का ट्रायल कुरुक्षेत्र - पिहोवा रोड पर सुबह छह बजे, फुटबॉल लड़कों का ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में सायं तीन बजे, फुटबाल लड़कियों का ट्रायल आर्य गर्ल्स स्कूल शाहाबाद में सायं तीन बजे, जिम्नास्टिक का ट्रायल द्रोणाचार्य में सुबह नौ बजे, हॉकी का ट्रायल शाहाबाद स्टेडियम में सुबह नौ बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें