पिहोवा। सड़क पर मिला नवजात मगरमच्छ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। गांव भौरसैयदा के पास सड़क किनारे के पास राहगीरों को एक मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया। जिसे गांव के युवकों ने पकड़ कर सुरक्षित तालाब में छोड़ दिया। गांव भौर सैयदां में राष्ट्रीय स्तर का मगरमच्छ प्रजनन केंद्र है, जहां पर कई बार मगरमच्छ सड़क पर आ जाते हैं। यहां पर मगरमच्छ को देखने के लिए पर्यटक भी आते हैं। आज जब लोगों ने मगरमच्छ के बच्चे को देखा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और सुरक्षित तालाब में छोड़ दिया।