फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 20 बसों की जांच में एक हजार लोग बिना टिकट मिले

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज की बस में सवारियों की टिकट जांचते निरीक्षक। विज्ञ​प्ति - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज बसों की चेकिंग की गई। पिपली चौक पर दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली बसों में जांच करते हुए सवारियों की टिकट भी देखी। टीम ने लगभग 20 बसों को जांचा। निरीक्षण के दौरान एक हजार बेटिकट यात्रा करती सवारियों पर जुर्माना लगाते हुए उन्हें भविष्य के लिए चेताया गया।
विज्ञापन

जिला डिपो के महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि यात्रियों के टिकट देखने के अलावा यह भी गौर किया गया कि रोडवेज बस पिपली चौक पर न खड़ी हो। उद्देश्य था कि यातायात में बाधा न आए। चालक-परिचालक को बताया कि बस निर्धारित स्थान पर रोकी जाए और बस ओवरलोड न हो। सीट के मुताबिक ही यात्री बिठाएं। मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज की बसों की लगातार चेकिंग की जाती है। बेटिकट यात्री पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाता है।
अपील में कहा कि टिकट लेकर ही यात्रा करें और बस में स्वच्छता का भी ध्यान रखें। टीम के प्रभारी ईश्वर सिंह की देखरेख में एसआई कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर रामकुमार, गुरनाम और महिंद्र ने जांच में सहयोग दिया।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज की बस में सवारियों की टिकट जांचते निरीक्षक। विज्ञप्ति- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें