पिहोवा। नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों के लिए विषेश तौर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य टीम द्वारा सफाई कर्मचारियों का एचबी, शूगर, सीवाईटीबी टेस्ट, हाईट, वजन, चेस्ट एक्स-रे आदि किया गया।
नगर पालिका के 37 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा गया। जिस भी कर्मचारी को दिक्कत पाई गयी उन्हें एसडीसीएच पिहोवा में रेफर कर दिया गया ताकि कर्मचारियों की अच्छी से जांच हो सके। एसएमओ डाॅ.रामा द्वारा कैंप का सुपरविजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य टीम के डॉ. प्रवीण बलजीत सिंह लैब टेक्नीशियन, मनदीप एएनएम, पूजा व रचना आशा वर्कर और हैप्पी मौजूद रहे।