फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से झांसा तक बनेगी 35 किलोमीटर लंबी सड़क

Sat, 18 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जिला मुख्यालय से गांव झांसा तक करीब 35 किलोमीटर तक की सडक़ का नवनिर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब छह करोड़ 27 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। लगभग 15 किलोमीटर हिस्से पर कारपेटिंग का कार्य किया जाएगा और लगभग 10 किलोमीटर हिस्से पर पत्थर डालकर कारपेटिंग होगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है, जो आगामी फरवरी माह तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गांव ठसका मीरां जी में गांव झांसा के सरपंच तथा अन्य नागरिकों ने झांसा रोड के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग रखी थी। इतना ही नहीं सरपंच व अन्य नागरिकों ने रोजाना सडक़ पर होने वाली दुर्घटना का ब्योरा भी रात्रि दरबार में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरडी 15.50 से 19.00 तक सडक़ की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण विभाग द्वारा इस पर काम शुरू कर दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि आगामी 10 दिनों तक इस सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 15 मार्च 2026 तक विभाग के पास स्वीकृति है, लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए इस सडक़ का निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरा करने का हर संभव प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें