फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसान पोर्टल पर कराएं फसलों का पंजीकरण

Thu, 22 Feb 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। खंड कृषि अधिकारी ओम प्रकाश ने अपने कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक ली और उन्हें मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने गांव में किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक करें।
ओम प्रकाश ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस रबी-2023-24 सीजन में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 100 प्रतिशत कृषि भूमि पर सभी फसलों का पंजीकरण करने का फैसला लिया है। इसमें गेहूं, सरसों, गन्ना फसल सहित व खाली खेत भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने यह फसलें बो रखी है उन किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण उनकी फसल मान्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिस किसान का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर है वही किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


खंड कृषि अधिकारी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद ही फसल पंजीकरण होगा। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा तो किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं या इस बारे में टोल फ्री नम्बर 1800-180-2117 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें