कुरुक्षेत्र। आईटीआई कुरुक्षेत्र का मुख्य द्वार। आर्काइव
कुरुक्षेत्र। जिले की पांच सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 1292 सीटों में से 1198 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 94 सीटें अभी खाली हैं।
सबसे ज्यादा 40 सीटें राजकीय आईटीआई पिहोवा में रिक्त हैं। इसके अलावा राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र में दो, राजकीय आईटीआई शाहाबाद में 17, राजकीय महिला आईटीआई शाहाबाद में 12 और राजकीय महिला आईटीआई कुरुक्षेत्र में 23 सीटें खाली हैं।
रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथियां बढ़ा दी है। प्रदेश के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य की राजकीय और निजी आईटीआई में एनसीवीटी और एससीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर दिया है। आईटीआई उमरी के प्राचार्य और नोडल अधिकारी जगमोहन ने बताया कि एनसीवीटी की रिक्त सीटों पर दाखिले 22 सितंबर तक और एससीवीटी की रिक्त सीटों पर 29 सितंबर तक होंगे। संवाद