फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वंचित 932 लाभार्थियों को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा वंचित लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हुई है। इस यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को मौके पर ही लाभ देने का काम किया गया। इसी मकसद को लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार देश के हर गांव और वार्ड में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा पहुंची। इस यात्रा से कुरुक्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ मिला है। इस यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र जिले में 932 लाभार्थियों के पेंशन केस स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र के सात ब्लॉकों, एक नगर परिषद व चार नगर पालिकाओं में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से 932 केस स्वीकृत किए गए हैं। इसमें बाबैन ब्लॉक के 44, इस्माईलाबाद ब्लॉक के 121, लाडवा ब्लॉक के 23, पिहोवा ब्लॉक 166, पिपली ब्लॉक के 74, शाहाबाद ब्लॉक के 157 और थानेसर ब्लॉक के 138 केस बुढ़ापा पेंशन के स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी पहुंची। इस दौरान विभागों द्वारा वार्डों में भी स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों से समाज के अंतिम वंचित व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इसमें बुढ़ापा पेंशन के भी लाभार्थियों को सरकार की योजना का मौके पर ही लाभ दिया गया।
इस यात्रा के दौरान जहां ग्रामीण क्षेत्रों के फार्म स्वीकृत किए गए, वहीं नगर पालिका इस्माईलाबाद से 25, नगर पालिका लाडवा के 10, नगर पालिका पिहोवा के 34, नगर पालिका शाहाबाद के 23, नगर पालिका थानेसर के 117 केस बुढ़ापा पेंशन स्वीकृत किए गए है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र जिले में कुल 932 योग्य लाभार्थियों को बुढ़ापा पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें