फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल और समस्या: दावे पर दावे, आखिर कब तक पिपली-लाडवा हाईवे का चौड़ीकरण कार्य पूरा कराएगा पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक साल में छह किलोमीटर भी नहीं बन सका स्टेट हाईवे
-नौ करोड़ रुपये के स्टेट हाईवे का प्रोजेक्ट चढ़ा लापरवाही की भेंट
- पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सूझ नहीं रहा देरी का जवाब
दीपक शर्मा
कुरुक्षेत्र। हाईवे निर्माण के लिए केंद्र सरकार भले बड़े-बड़े दावे करे पर हरियाणा के पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यशैली बदलने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पिपली-लाडवा स्टेट हाईवे की हालत देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्टेट हाईवे पर गांव मथाना तक छह किलोमीटर का निर्माण कार्य एक साल में भी पूरा नहीं हो सका। जबकि इसको नए सिरे से नहीं बनाना था, बल्कि चौड़ीकरण ही होना था।
बात हो रही है एक साल से सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य पूरा होने की बाट जोह रहे जीटी रोड से सटे पिपली-लाडवा-सहारनपुर हाईवे की। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत फरवरी 2018 में शुरू हुई थी और दिसंबर तक समाप्त कर लिया जाना था। तय समय से तीन माह ज्यादा हो चुके हैं पर अभी निर्माण कार्य पूरा होने के कम से कम छह माह और लगने की उम्मीद है। ऐसे में इस हाईवे पर सड़क की बजरी निकल पड़ी है। जिसके चलते अक्सर वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कभी बाइक फिसलकर गिर गई तो कभी कोई फॉर व्हीलर पलट रहा है। इसके बावजूद जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के दावे कर लोक निर्माण विभाग पल्ला झाड़ रहा है। निर्माण के दौरान सड़क से लगते दुकानदारों को भी साइडों से उखाड़ी गई सड़क के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने तय समय में प्रोजेक्ट न पूरा होने की आशंका पहले भी कई बार जताई है। इसके साथ ही लोकनिर्माण विभाग की कार्यशैली का खुलासा किया। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है। गांव मथाना निवासी विक्रम, जसबीर, पिपली वासी रोहित, राजीव, टोनी और नीरज इत्यादि का कहना है कि एक साल बीता और करोड़ों का बजट है, फिर भी सड़क खराब है, इसका मतलब अधिकारी नींद में हैं। अधिकारियों को राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा करना चाहिए।

साल में वाहन दुर्घटना के 200 मामले दर्ज
इस निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर एक साल में करीब दो सौ सड़क हादसे के मामले दर्ज हुए हैं। इसके विपरीत सैकड़ों शिकायतें पिपली और लाडवा के थानों में कार्रवाई के इंतजार में हैं। अमूमन यहां प्रतिदिन तीन से चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इनमें से काफी लोग खुद ही सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज कराकर चुपचाप अपने गंतव्य को रवाना हो जाते है। पुलिस में मामला दर्ज कराने के पचड़े में नहीं पड़ते।

साल भर में डिवाइडर तक नहीं बन सके
गांव मथाना-अंटेहड़ी रोड के बाशिंदे मंदीप कुमार ने कहा कि पिपली-लाडवा रोड की हालत लंबे समय से बदतर है। वाहन रोज दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, वहीं सुशासन के दावे भी केवल सरकारी फाइलों तक सिमटे हुए हैं। निर्माण कार्य शुरू हुए एक साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन सड़क चौड़ी करना तो दूर पीडब्ल्यूडी डिवाइडर तक नहीं बना पाया। वहीं,सेक्टर-3 निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार अलसुबह गांव सिरसमा के निकट अधूरे पड़े डिवाइडर और निर्माण को तरस रहे सड़क के अधूरे हिस्से के निकट अचानक मेन सड़क पर चढ़ते हुए मोड़ते वक्त पिकअप उसकी आंखों के सामने पलट गई। गनीमत रही कि सामने से आती उसकी खुद की बाइक की रफ्तार काफी कम थी, जिसके चलते उसका बचाव हो गया।

सड़क सुरक्षा के दावे भी हवा-हवाई
जिला प्रशासन साल भर के दौरान कम से कम एक दर्जन बार सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक कर चुका है। इन बैठकों में सड़क चौड़ीकरण की वजह से होने वाले हादसों के बारे में बातें हुईं है। इसके बावजूद यहां हादसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के पास जवाब ही नहीं
दिसंबर में पूरे होने वाले प्रोजेक्ट के लगातार पिछड़ने की बाबत हो रहे सवाल पर निर्माण करा रहा पीडब्ल्यूडी विभाग चुप्पी साधे हुए है। अधिकारियों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि क्षेत्र के लोगों को वह क्या जवाब दे। निर्माण कार्य की बाबत पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमित मनुजा से कई बार संपर्क साधा गया पर वो इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे। वहीं, एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि पिपली-लाडवा रोड पर अधूरे छोड़े गए चौड़ीकरण कार्य का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से बातचीत करके जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। राहगीरों की सुरक्षा का ख्याल रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है, जिसे संबंधित विभाग को समझना जरूरी है। वहीं अपनी ही दावों पर खरा नहीं उतरने वाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें