फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 21 वें दिन भी जारी रखा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी मंगलवार को सीएम मनोहर लाल से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन

फोटो नंबर-33
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 21 वें दिन भी जारी रखा धरना
- कर्मचारी मंगलवार को सीएम मनोहर लाल से करेंगे मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लंबित पड़ी मांगों की अधिसूचना जारी न होने व स्वास्थ्य विभाग द्वारा 95 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के विरोध में बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 21 वें दिन भी धरना जारी रहा। रविवार को छुट्टी के बावजूद भी स्वास्थ्य कर्मचारी सुबह ही सिविल अस्पताल के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित हुये और धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी नेता जिला प्रधान सुभाषवती ने की। इस मौके पर प्रधान सुुुुभाषवती ने कहा कि रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के दौरान सीएम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी जायज मांगें पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल 18 सितंबर को सीएम से मुलाकात करेगा। उन्होंने उम्मीद है कि उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तब कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती, कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमरजीत, कोषाध्यक्ष कुलदीप, मनोज कुमार, रविंदर, विजय बाला, नीलम, सुरजीत कौर, राजवंती, कुुसुम, बिमलेश, रानी, रेखा, सुमित्रा, ओमी देवी, ज्योति, दिनेश, जगदीप, संजय शर्मा, सुशील शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें