फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निर्धारित फीस का भुगतान कर दुकानों पर दूसरी मंजिल बना सकेंगे हुडा के दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब निर्धारित फीस का भुगतान कर दुकानों पर दूसरी मंजिल बना सकेंगे हुडा के दुकानदार
विज्ञापन

- प्रदेश सरकार ने दी अनुमति, दुकान मालिकों में खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अब प्रदेश भर के हुडा बाजारों में दुकान मालिक अपनी दुकानों के उपर भी दूसरी मंजिल का निर्माण कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए तय की गई राशि का भुगतान करना होगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है, जिससे दुकान मालिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हरियाणा हुडा शॉपकीपर वेलफेयर फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह उनकी पुरानी व लंबित मांग थी जबकि भाजपा ने इसे अपने चुनावी एजेंडे में भी शामिल किया था। अब सरकार ने इसे पूरा कर अपना वादा निभाया है, जिससे दुकान मालिकों में खुशी की लहर दौड़ी हुई है और वे मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के आभारी है। गोयल ने बताया कि हाईपर एरिया गुरूग्राम व जिले के अन्य मार्केट के लिए 25 हजार रुपये मीटर, हाईजोन एक फरीदाबाद व जिले के अन्य हुडा मार्केट के लिए 22 हजार 500 रुपये प्रति मीटर, हाईजोन दो पंचकुला, सोनीपत, कुंडली व पानीपत के लिए 17 हजार 500 रुपये प्रति मीटर। मीडियम जोन, जिसमें करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, हिसार रोहतक, रेवाड़ी, यमुनानगर के लिए 15 हजार रुपये प्रति मीटर, लो जोन एक, जिसमें भिवानी, फतेहाबाद, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नारनौल, सिरसा, झज्जर में 12 हजार 500 रुपये व लो जोन दो के लिए , जिसमें घरोंडा, हांसी, असंध, इंद्री, नारायणगढ़, नीलोखेड़ी, तरावड़ी, नरवाना, रतिया, शाहाबाद में एक हजार रुपये प्रति मीटर के हिसाब से राशि जमा करवाकर निर्माण किया जा सकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री का भी दुकान मालिकों ने आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें