लाडवा। पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि के घर से पुलिस ने 7 पेटी देशी, 2 पेटी बियर और 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़ा गया युवक रवि नपा के पूर्व प्रधान रतन लाल बनवाल का पुत्र बताया जाता है। लाडवा पुलिस पहले भी आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ चुकी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यहां के वार्ड-11 संगम मार्केट वासी रवि अपने मकान नंबर-118 में अवैध शराब बेचने का काम करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने्र उस घर में छापामारी की। घर की तलाशी लेने पर एक कमरे से 7 पेटी माल्टा देशी शराब, 2 पेटी बियर मार्का किंगफिसर तथा 6 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। आरोपी रवि के घर में रखकर शराब बेचने का न तो कोई लाइसेंस एवं परमिट नहीं दिखा पाया। पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।