कुरुक्षेत्र। अपराध शाखा-एक ने हरियाणा, पंजाब से सस्ते रेट पर शराब खरीदकर यूपी में महंगे रेट पर बेचने वाले दो तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों की स्कोर्पियो गाड़ी से 85 पेटी (1020 बोतल) शराब मार्का देसी बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाखा-एक को गुप्त सूचना मिली थी कि यमुनानगर निवासी दो युवक स्कॉर्पियो में हरियाणा और पंजाब से सस्ते रेट पर शराब खरीदकर यूपी में बेचते हैं। बताया कि अब गाड़ी में शराब लेकर शाहाबाद से जाने वाले हैं। शाखा-एक से हेड कांस्टेबल राजेश, लखन एवं बलदेव इत्यादि की टीम ने नौगजा पीर बाबा के पास गांव कल्याणा के सामने नाकाबंदी करके चेंकिग शुरू की। थोड़ी देर बाद ही मोहडा-मोहडी की तरफ से स्कोर्पियो आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को धीमा कर करके नजदीक आने पर एकदम भगाकर ले गया। पीछा करने पर टी प्वाइंट शाहा मोड पर गाड़ी रोक तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 85 पेटी (1020 बोतल) शराब देसी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान चालक जसबीर सिंह, अशोक कुमार वासी पीरवाला थाना बिलासपुर यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपियों की गाड़ी और शराब को कब्जे में लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में कार्रवाई की गई।