फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

़ाडवा के स्कूलों में मनाया गया गुरूपर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा के स्कूलों में मनाया गुरुपर्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
लाडवा के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को गुरुपर्व मनाया गया। संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लाडवा में गुरुपर्व पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेड़ा ने बताया कि गुरु नानक देव ने सिख धर्म की स्थापना की। उनका 549 वां प्रकाश पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। स्कूली बच्चों ने गुरुनानक देव के जीवन पर अनेक लघु प्रसंग सुनाए। लाडवा के किड्जी स्कूल में भी गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। स्कूल की कांउसलर विम्मी तनेजा ने बच्चों को गुरु नानक देव के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त यूनिक शिक्षा निकेतन, ओपीजी मेमोरियल स्कूल, जयभारत हाईस्कूल में भी गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें