फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सुनी झूलेलाल अमरकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने सुनी झूलेलाल अमरकथा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
गोशाला बाजार स्थित श्रीझूलेलाल मंदिर में शुक्रवार को झूलेलाल अमरकथा सुनाई गई। पिछली कथा से आगे का वर्णन करते हुए व्यवस्थापक रामलाल ठाकुर ने कहा कि आहियो ने उस योद्धा से कहा कि हे साईं हमारे बादशाह का आपसे से जंग लड़ने का कतई इरादा नहीं है। इसलिए इतनी बड़ी सेना को लाने की आवश्यकता नहीं है। मुझे यकीन है कि बादशाह आपका स्वागत बड़े ही आदर और सम्मान पूर्वक करेंगे। वजीर की बात मानकर लालसाईं ने अपनी सेना को वापस जाने के आदेश दिए। सारी सेना जल में ही समा गई। लालसाईं अपने दो अंगरक्षक और वजीर को साथ लेकर नगर ठट्ठा की ओर चल पड़े। उनके आने का समाचार सारे नगर में बिजली की तरह फैल गया। हजारों की संख्या में झूलेलाल के भक्त उनका स्वागत करने के लिए सडक़ों पर आ गए। चारों ओर झूलेलाल के पवित्र उदघोष गूंजने लगे और लोग खुशी में झूम उठे। झूलेलाल आरती में महेंद्र ठाकुर, महेश ठाकुर, सुरेश कुमार, वेद भाटिया, संजय मुटरेजा, रवि, सन्नी, शंकरलाल ठाकुर, राजू, राजेंद्र अग्रवाल, पंकज, वीरभान, ताराचंद पंडित, श्यामसुंदर मक्कड़, मंजू, भारती, शशी वर्मा, सरला सहगल, सोनिया मुटरेजा, पूजा, लवली और लाजवंती ग्रोवर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें